Android mobile का PIN, Password, Pattern lock kaise tode ? या पैटर्न लॉक भूल जाने पर उसे कैसे खोले ? ये सवाल बहुत से लोगों का होगा। क्योंकि ऐसी condition mobile user के सामने कभी ना कभी आ ही जाता है। अपने फ़ोन में pattern lock लगाया और भूल गये। या घर में छोटे बच्चे भी game खेलते समय फ़ोन लॉक कर डालते है। ऐसे में आप सिर्फ फ़ोन रिसीव ही कर पाएंगे। फ़ोन cut करते ही फिर से लॉक हो जायेगा। ऐसे condition के लिए इस पोस्ट में samsung, htc, sony, oppo, micromax, vivo, lenevo, lg, intex mobile पैटर्न लॉक कैसे तोड़े इसका बेस्ट तरीका बताएँगे। जो 100% working है। अगर आपका फ़ोन लॉक नहीं तो भी इसे जरुर पढ़ें। इस पोस्ट में ऐसे परिस्थिति से बचने और easy solve करने के टिप्स भी मिलेंगे।

Mobiles में PIN, password या pattern locksecurity के लिए लगाते है। हम फ़ोन में बहुत सी ऐसी चीजें रखते है, जिसे safe रखना बहुत जरुरी है। जैसे -फोटो, वीडियो और अन्य बैंकिंग related passwords. घर में छोटे बच्चों से भी फ़ोन को सुरक्षित रखना चाहते है। इसके लिए ये security के तौर पर pattern/PIN या password लगाते है।
लेकिन बहुत लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे खुद ही इसे भूल जाते है। यानि पिन, पासवर्ड या पैटर्न लॉक क्या लगाया था ? भूल जाते है। इसके बाद उन pattern lock को unlock करने के लिए या तो किसी दूसरे की मदद लेते है या फोन को ही formate करा देते है। इसके लिए आपको 200 से 300 रूपये चार्ज देना पड़ता है।
लेकिन अब से ये काम आप घर पर ही ख़ुद ही कर सकेंगे। इसकी स्टेप by स्टेप जानकारी शेयर कर रहा हूँ। इसके लिए आपको थोड़ा समय देकर पोस्ट को आखिर तक पढ़ना पड़ेगा। तो चलिये शुरू करते है।
पैटर्न लॉक कैसे खोले ? बेस्ट तरीका
पैटर्न लॉक तोड़ने का सबसे आसान तरीका है, फ़ोन को रिकवरी मोड में लाकर हार्ड रिसेट कर देना। ये बहुत सिंपल है और इसमें आपको बस दो मिनट का समय लगेगा।
फ्रेंड्स इसके लिए सबसे पहले अपने फ़ोन को चेक कीजिये कि इसमें बैटरी कम से कम 30 से 40% होना चाहिए। हार्ड रिसेट की प्रोसेस में कही बीच में ही बंद ना हो जाये। अगर कम हो तो पहले चार्ज कर लें। तो चलिए शुरू करते है।
Samsung Mobile Ka Pattern Lock Kaise Khole ?
अपने samsung मोबाइल का पैटर्न लॉक तोड़ने के लिए इसका रिकवरी मोड ऑप्शन ओपन करना होगा। चलिए सबसे पहले अपने फ़ोन को Switch Off कर दें।
इसके बाद Volume Up + Power Button + Home Button एक साथ दबाइये। इसे तब तक दबायें रखें जब तक फ़ोन का लोगों ओपन ना हो जाये। वैसे कुछ ही समय में ये ओपन हो जाता है। (10 से 15 सेकंड) नीचे स्क्रीनशॉट में भी देख सकते है।
इसके बाद आपको बहुत से विकल्प मिलेंगे। इसमें Wipe Data/Factory Reset को सेलेक्ट कीजिये। इस विकल्प पर जाने के लिए यानि ऊपर नीचे जाने के लिए Volume Up और Volume Down बटन का उपयोग कीजिये। और सेलेक्ट करने के लिए Power Button का उपयोग करें।
अब कन्फर्म करने के लिए Volume Down बटन के द्वारा Yes….Delete All User Data को Power Button के द्वारा सेलेक्ट कीजिये। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
इसके बाद अगले स्टेप में Reboot System Now को सेलेक्ट कीजिये। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –
इस तरह आपका mobile कुछ देर में हार्ड रिसेट होकर ओपन हो जायेगा। आप देखेंगे कि password lock या PIN lock या pattern lock unlock हो चुका है। अब ये पूरी तरह new mobile जैसा हो गया है। यानि आपको फिर से इसकी बेसिक सेटिंग करना पड़ेगा।
ये तो हुआ सैमसंग मोबाइल का पैटर्न लॉक तोड़ने का तरीका। चलिए कुछ और ब्रांडेड मोबाइल के बारे में बताते है, कि इसमें लॉक कैसे खोलना है।
Oppo Mobile Ka Pattern Lock Todne Ka Tarika
- ओप्पो मोबाइल का पैटर्न लॉक तोड़ने के लिए सबसे पहले मोबाइल को ऑफ कीजिये। उसके बाद इसे रिकवरी मोड में लाने के लिए Volume Down + Power button एक साथ दबाइये।
- रिकवरी मोड ओपन हो जाने के बाद वही स्टेप फॉलो करें जैसे सैमसंग मोबाइल में बताया गया है।
Vivo Mobile Ka Pattern Lock Kaise Tode
- सबसे पहले मोबाइल को बंद कीजिये। इसके बाद Volume Up + Power button को 5 सेकंड के लिए एक साथ दबाएं रखें।
- रिकवरी मोड ओपन हो जाने के बाद हार्ड रिसेट करना है। आगे की स्टेप सैमसंग मोबाइल जैसा ही है। आप उसी स्टेप को फॉलो कर सकते है।
Micromax Mobile Ka Pattern Lock Kaise Khole
- माइक्रो मैक्स मोबाइल को रिकवरी मोड में लाने के लिए सबसे पहले मोबाइल को ऑफ कीजिये। इसके बाद Volume Up + Volume Down + Power button को एक साथ दबाइये।
- रिकवरी मोड ओपन हो जाने के बाद हार्ड रिसेट कर दीजिये। उसका micromax मोबाइल का पैटर्न लॉक अनलॉक हो जायेगा।
Sony Mobile Ka Password Kaise Tode
- सोनी मोबाइल का पैटर्न या पासवर्ड लॉक खोलने के लिए सबसे पहले मोबाइल को ऑफ कीजिये। फिर Volume Up and Volume Down button को एक साथ दबाइये।
- रिकवरी मोड में आने के बाद हार्ड रिसेट का ऑप्शन सेलेक्ट कीजिये और रिबूट कीजिये। मोबाइल ऑन होने के बाद पैटर्न लॉक अनलॉक हो जायेगा।
HTC Mobile Ka Pattern Lock Kaise Tode
- अगर आप एचटीसी जैसे ब्रांडेड स्मार्टफोन यूज़ करते है और उसमें पैटर्न लॉक लगा बैठे है तो इसे हटाने के लिए मोबाइल ऑफ कीजिये और Volume Down + Power button एक साथ दबाइये।
- रिकवरी मोड में आने के बाद मोबाइल को हार्ड रिसेट कर दीजिये। जैसे सैमसंग मोबाइल में बताया गया है। इस तरह htc mobile का लॉक खोल सकते है।
[ध्यान दें] – अलग-अलग मॉडल में रिकवरी मोड ओपन करने का ऑप्शन अलग हो सकता है। आप गूगल पर सर्च करके इसे पता कर सकते है।
जैसे example के लिए मेरा हैंडसेट Samsung J2 Pro है, तो गूगल पर सर्च करूँगा – what is recovery mode of samsung galaxy j2 या j2 pro. सर्च करने पर बहुत से सर्च रिजल्ट मिलेंगे। इसमें किसी पर क्लिक भी करें। आपको अपने फ़ोन की रिकवरी मोड पता चल जायेगा। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –

रिकवरी मोड ऑप्शन पता लग जाने के बाद आगे क्या करना है, उसकी जानकारी इस पोस्ट में बताया ही गया है। अगर किसी मोबाइल का रिकवरी मोड ऑप्शन पता करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हम रिकवरी ऑप्शन आपको रिप्लाई कर देंगे।
इस तरह किसी भी मोबाइल का पैटर्न लॉक कैसे तोड़े ये आप जान चुके होंगे। अब आपको इसके लिए 200 से 300 चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इसे आप खुद अपने घर पर ही अनलॉक कर सकेंगे।





Nic
ReplyDeletenice article keep sharing with us
ReplyDeleteinstagram ka account permanently delete kaise kare